बक्सर । राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर चुरामनपुर स्थित रुद्रा ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट ने शुद्ध शाकाहारी भोजन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यह रेस्टोरेंट अब शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। स्वादिष्ट और शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के कारण लोग परिवार के साथ दूर-दूर से यहां भोजन करने पहुंच रहे हैं।
रेस्टोरेंट के संचालक सोनू राय, दिग्विजय सिंह और शुभम तिवारी ने बताया कि ग्राहकों को शुद्धता के साथ बेहतर स्वाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी कारण रुद्रा ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट को स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।
संचालकों ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए रेस्टोरेंट में विशेष ऑफर भी चल रहा है। इस अवसर पर ग्राहकों को भोजन पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे लोग त्योहार के माहौल में परिवार संग स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन का आनंद ले सकें।
भोजन से संबंधित अधिक जानकारी या ऑर्डर देने के लिए इच्छुक ग्राहक मोबाइल नंबर 97984 37909 पर संपर्क कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments