बक्सर । नववर्ष 2026 के शुभारंभ के अवसर पर बक्सर सदर प्रखंड के हीतन पड़री स्थित रजनीकांत फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल विकास केंद्र विद्यालय के तत्वावधान में 1 जनवरी को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के तहत लगभग 40 से 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस सामाजिक सेवा कार्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। विद्यार्थियों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल देकर सेवा भावना का परिचय दिया। इसके माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि समाज के प्रति संवेदनशील रहना, जरूरतमंदों की सहायता करना और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक एवं रजनीकांत फाउंडेशन के सचिव सतीश चंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में सहभागी बनना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि रजनीकांत फाउंडेशन वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य करता आ रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, शीत ऋतु में कंबल वितरण सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments