बक्सर । इटाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आंखों की जांच और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
नेत्र सहायक बिट्टू तिवारी उर्फ अनिल तिवारी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और सभी का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में नेत्र सहायक वर्षा वर्मा की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही।
शिविर के दौरान कुल 300 महिला और पुरुष मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य को बड़ी मदद मिलेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments