Ad Code

धर्मध्वज लेकर बक्सर पहुंची साध्वी सुमन गिरी, गोलंबर हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत


बक्सर । द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का संदेश लेकर निकलीं साध्वी सुमन गिरी बुधवार की प्रातः बक्सर पहुंचीं। गोलंबर हनुमान मंदिर प्रांगण में समाज के विभिन्न वर्गों तथा संघ के स्वयंसेवकों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।



मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साध्वी सुमन गिरी आरती में शामिल हुईं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर आध्यात्मिक माहौल को और भी प्रगाढ़ बना दिया।

अपनी यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए साध्वी सुमन गिरी ने कहा कि यह यात्रा देशभर की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की इस आध्यात्मिक यात्रा से समाज को जोड़ने और सज्जन शक्ति को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।


उन्होंने समाज में बढ़ती असमरसता, परिवारों में घटती आपसी स्नेहभावना और नागरिकों में शिष्टाचार की कमी पर चिंता व्यक्त की। साध्वी ने कहा कि इन मूल्यों के पुनर्स्थापन के लिए वह जन-जन के बीच संवाद स्थापित कर रही हैं।

यात्रा के आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज और कल उनका विश्राम बक्सर शहर में ही रहेगा। इसके बाद परसों वह अगली यात्रा-पड़ाव के लिए प्रस्थान करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu