Ad Code

डुमरांव के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विष्णु ठाकुर के निधन पर शोक सभा आयोजित, खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि


बक्सर । डुमरांव के नामचीन पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं राइजिंग सन स्कूल के संस्थापक विष्णु ठाकुर के असामयिक निधन पर रविवार को राज हाई स्कूल के खेल मैदान में शोक सभा का आयोजन किया गया। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बैनर तले आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी, खेल प्रेमी और गणमान्य लोग शामिल हुए।



शोक सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत विष्णु ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नरेन्द्र ओझा, अरबिंद चौरसिया, फूलन सिंह यादव, यमुना गुप्ता, वहीद अंसारी, संजय शर्मा, दिलीप वर्मा, मनोज तिवारी, पंकज दुबे, मदन ओझा, आशुतोष राय, बब्लू राय, अभिषेक सिंह, नंद जी यादव, महेन्द्र सिंह, सुमन कुमार, रिंकू चौबे, कमल चौरसिया, जियाउल हक, प्रमोद कुमार एवं दीपक कुमार सहित कई क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

वहीं विष्णु ठाकुर के निधन पर शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जदयू के वरिष्ठ नेता भाई रामबिहारी सिंह, शिक्षक राजकिशोर, पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत, आलोक कुमार श्रीवास्तव, के. कमलेश, अनिल ओझा, रवि शंकर श्रीवास्तव, रजनीकांत दुबे, सुजीत सिंह, रणजीत पांडेय, अशोक कुमार, अमर केशरी, मनीष कुमार एवं वरीय अधिवक्ता शंभू शरण नवीन शामिल हैं।

सभी ने कहा कि विष्णु ठाकुर का जाना डुमरांव के खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित किया और खेल के माध्यम से अनुशासन व संस्कार का संदेश दिया, जिसे सदैव याद किया जाएगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu