Ad Code

कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा के पिता स्व. बबन ओझा की 16वीं पुण्यतिथि 16 दिसंबर को गढ़हिया में मनाई जाएगी


बक्सर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा के पिता एवं किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बबन ओझा की 16वीं पुण्यतिथि 16 दिसंबर 2025 को उनके पैतृक गांव गढ़हिया, थाना सिकरौल, प्रखंड नवानगर में मनाई जाएगी। इस संबंध में शिक्षक नेता राजेश कुमार शर्मा, एआईएसएफ के छात्र नेता बबलू राज, क्षितिज कुमार केसरी, कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा, आपकी आवाज के नेता निहाल खान एवं हसन खान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी।



प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुण्यतिथि कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिसंबर 2025 से एकदिवसीय अखंड हरीकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 16 दिसंबर 2025 को प्रसाद वितरण एवं स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है, जिसका विषय होगा— “बदलते परिप्रेक्ष्य में विचारों की प्रासंगिकता”। इस गोष्ठी में विद्वान वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे।

आयोजकों ने जिले भर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक संगठनों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।


कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई), भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई), युवा कांग्रेस सहित कई सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेता राजेश कुमार शर्मा ने की। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवी साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

बैठक में अरविंद कुमार पांडेय, रमेश राम, दिनेश कुमार, हसन खान, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय ओझा, आशुतोष त्रिपाठी, हीरालाल, रमेश राम, लालू यादव, गणेश पांडेय, सोनू शुक्ला, लखन राम, राजेश राज, शिक्षक सतीश कुमार वर्मा, आलोक त्रिपाठी, सोमेश्वर शर्मा, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त रूप से दिनेश कुमार एवं निहाल खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu