Ad Code

बक्सर के लेखक रोहित दूबे की पुस्तक ‘लेटर टु माय सन’ का पटना बुक फेयर में सफल बुक साइनिंग सत्र



पटना । बक्सर के युवा लेखक रोहित दूबे की चर्चित पुस्तक ‘लेटर टु माय सन’ का बुक साइनिंग सत्र पटना पुस्तक मेले में प्रभात प्रकाशन के स्टॉल पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पाठकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने लेखक से संवाद किया और अपनी प्रतियां हस्ताक्षरित कराईं।



बुक साइनिंग सत्र के दौरान पाठकों ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति जीवन के दबाव, आत्मविश्वास की कमी और संघर्ष के दौर से गुजर रहे लोगों के लिए एक सशक्त मार्गदर्शक के रूप में सामने आती है। कई पाठकों ने इसे आत्ममंथन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाली रचना बताया।

इस अवसर पर लेखक रोहित दूबे ने ज्ञान ज्योति निकेतन स्कूल, समस्तीपुर के विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया। उन्होंने छात्रों से जीवन-कौशल, मानसिक मजबूती और कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने सवाल रखे, जिनका लेखक ने सरल और सहज भाषा में उत्तर दिया।


इसी क्रम में पटना पुस्तक मेले के दौरान लेखक की मुलाकात केसरिया (पूर्वी चंपारण) की विधायक शालिनी मिश्रा से भी हुई। मुलाकात के दौरान युवाओं की चुनौतियों, उनकी भावनात्मक जरूरतों और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विधायक शालिनी मिश्रा ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनाएं युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पटना पुस्तक मेले में पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और उत्साह से यह स्पष्ट हो गया कि ‘लेटर टु माय सन’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक विचार-यात्रा बनकर उभर रही है, जो पाठकों को अपने जीवन पर नए सिरे से सोचने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu