बक्सर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार सरकार के मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा से पाँच बार के विधायक नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। खासकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बक्सर के पी.पी. रोड स्थित क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और नेतृत्व की दूरदर्शिता की सराहना की।
मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कहा कि नितिन नवीन का युवा वर्ग पर मजबूत प्रभाव, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और सर्वसुलभ व्यक्तित्व इस नियुक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का कार्यकाल अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा है, जिसका लाभ आज संगठन को मिल रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नवीन का बक्सर से विशेष लगाव रहा है। वर्तमान में प्रभारी मंत्री के रूप में उनके प्रयासों से जिले में कई जनकल्याणकारी योजनाएँ धरातल पर उतरी हैं और प्रभावी रूप से लागू हुई हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।
कार्यक्रम में सतीश चंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मण शर्मा, सुनील सिंह, माधव श्रीवास्तव, सुनील ओझा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक् रूपेश दुबे, सत्येंद्र पाण्डेय, बक्सर विधानसभा प्रभारी विमल सिंह, अक्षय ओझा, विक्की सिंह, नगर अध्यक्ष (पूर्व भाजयुमो) कक्कू वर्मा, मयंक राज, राकेश महतो, सूरज यादव, दयानंद गुप्ता, पिंटू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments