बक्सर । मगध महोत्सव के अंतर्गत मगध गौरव सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को पटना स्थित म्यूज़ियम ऑडिटोरियम हॉल में भव्य रूप से किया गया। समारोह की अध्यक्षता कुमार लक्ष्मीकांत ने की, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी शुभाष शर्मा ने निभाई।
कार्यक्रम का उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्य सह प्रख्यात चिकित्सक–राजनीतिज्ञ डॉ. सी.पी. ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद अरुण सिंह तथा केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक, कवि एवं शिक्षाविद शामिल हुए। इसी क्रम में बक्सर जिले के धनसोई निवासी एवं आई मास कंप्यूटर के निदेशक शिक्षक डब्लू पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों के अनुसार डब्लू पाठक एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवी और साहित्यकार भी हैं। वे कविता लेखन से जुड़े हुए हैं तथा सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनके बहुआयामी योगदान को देखते हुए उन्हें अब तक देश के विभिन्न राज्यों में लगभग 75 बार सम्मानित किया जा चुका है।
सम्मान प्राप्त होने के बाद उनके छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि डब्लू पाठक जैसे शिक्षक समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments