Ad Code

राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला बने एससी–एसटी कल्याण समिति के सभापति



बक्सर । बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति पद पर राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष कुमार निराला की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली के नियम-292 (ग) के तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 की शेष अवधि के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार द्वारा की गई है।




सन्तोष निराला इससे पूर्व बिहार सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनके लंबे प्रशासनिक एवं राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रभावी निगरानी तथा बेहतर क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने संतोष कुमार निराला को बधाई दी है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में एससी–एसटी समुदाय के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा विकास से जुड़ी योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu