Ad Code

डुमरांव के जदयू विधायक राहुल सिंह बने बिहार राज्य कारा सुधार समिति के सदस्य, क्षेत्र में खुशी का माहौल


बक्सर । डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक राहुल कुमार सिंह को बिहार विधान सभा की कारा सुधार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली के नियम–292 (थ)(1) के तहत माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 की शेष अवधि के लिए की गई है। इस संबंध में बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।




जारी अधिसूचना के अनुसार अष्टादश बिहार विधान सभा की कारा सुधार समिति का गठन किया गया है, जिसमें श्रीमती निशा सिंह को समिति की सभापति बनाया गया है, जबकि डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति का कार्यकाल 31 मार्च, 2026 तक निर्धारित किया गया है।


विधायक राहुल सिंह की इस महत्वपूर्ण समिति में सदस्यता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों एवं आम जनता का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से राज्य की जेल व्यवस्था में सुधार, बंदियों के अधिकारों की रक्षा तथा कारा प्रशासन को अधिक मानवीय एवं प्रभावी बनाने में सकारात्मक पहल होगी।

इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक राहुल सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे कारा सुधार से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाते हुए जनहित में सार्थक कार्य करेंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu