Ad Code

इटाढ़ी के अर्जुन सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर


बक्सर । इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के इंदौर पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव के लाल अर्जुन सिंह ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।



लेफ्टिनेंट अर्जुन सिंह का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उनके पिता मुन्ना सिंह रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में जवान के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता मीरा सिंह एक गृहिणी हैं। अर्जुन सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने धनबाद में रहकर कड़ी मेहनत से एनडीए की तैयारी की और 147वां रैंक हासिल कर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में चयनित हुए।


IMA से सफल प्रशिक्षण उपरांत लेफ्टिनेंट अर्जुन सिंह की पोस्टिंग भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 13 महार रेजिमेंट, पुणे में हुई है। उनकी इस सफलता पर गांव और प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं बक्सर विधानसभा प्रभारी भाजयुमो विमल कुमार सिंह ने लेफ्टिनेंट अर्जुन सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu