Ad Code

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर भाजपा का सम्मान समारोह, सदर विधायक आनंद मिश्रा रहे मुख्य वक्ता


बक्सर । मंगलवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कोरान सराय मंडल अंतर्गत मंगलम उत्सव हॉल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरान सराय मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा नेता संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सदर विधायक आनंद मिश्रा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने अटल जी की कविताओं का भी उल्लेख करते हुए उनके ओजस्वी व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, वरिष्ठ नेता सुखदेव राय, विध्याचल सिंह, आशानंद सिंह, अरविंद पासवान, राम नारायण शर्मा, राजकुमार कौर, गणेश वर्मा, मंडल महामंत्री सुमित शर्मा सहित राजपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पूरा सभागार “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu