Ad Code

नववर्ष पर रुद्रा शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में खास ऑफर, परिवार संग उठाएं स्वाद का आनंद


बक्सर । नववर्ष के अवसर पर परिवार के साथ बाहर भोजन करने की योजना बना रहे लोगों के लिए रुद्रा शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट ने विशेष ऑफर की घोषणा की है। बक्सर के एनएच-922 पर चुरामनपुर स्थित इस रेस्टोरेंट में ग्राहकों को स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।



रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर सोनू राय ने बताया कि नववर्ष को खास बनाने के लिए ग्राहकों को भोजन पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ आने वाले ग्राहकों के लिए अलग से बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि वे आरामदायक माहौल में भोजन का आनंद ले सकें। वहीं अन्य ग्राहकों के लिए भी उत्तम बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है।


सोनू राय ने बताया कि रेस्टोरेंट परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है, जिससे ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रुद्रा शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता और यहां तेज़ एवं बेहतर सर्विस पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

नववर्ष के मौके पर रुद्रा शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट स्वाद, सुविधा और स्वच्छता के साथ लोगों को यादगार अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu