बक्सर । शहर के पुराना चौक स्थित आरके ज्वेलर्स ने सोशल मीडिया संचालन के लिए फुल टाइम कर्मी की नियुक्ति की घोषणा की है। दुकान प्रबंधन के अनुसार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम बढ़ने के साथ अब इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट को पेशेवर तरीके से संभालने के लिए युवा उम्मीदवार की आवश्यकता है।
दुकान प्रबंधन ने बताया कि चयनित उम्मीदवार को सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेट करना, फोटो व रील अपलोड करना, व्यूज़ और रिपोर्ट मॉनिटर करना तथा साप्ताहिक बैठक में परफॉरमेंस प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उम्मीदवार में समय के प्रति जिम्मेदारी, ईमानदारी और मेहनत का भाव विशेष आवश्यक माना जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया का अनुभव, स्मार्टफोन हैंडलिंग में दक्षता और स्पष्ट रूप से संवाद करने की क्षमता चयन की संभावना को और बढ़ाएगी। तेजी से सीखने और दिए गए काम को समय पर पूरा करने की योग्यता को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
भर्ती पूरी तरह फुल टाइम होगी, जिसमें ड्यूटी समय सुबह 11 बजे से शाम 8:30 बजे तक निर्धारित है। चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 7,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। आरके ज्वेलर्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि इच्छुक युवक फोन कॉल न करें, बल्कि आवेदन केवल व्हाट्सएप पर भेजें। नाम, उम्र और अनुभव लिखकर 8789835290 पर भेजना होगा।
दुकान प्रबंधन ने कहा कि यह अवसर बक्सर के युवाओं के लिए सोशल मीडिया कौशल विकसित करने और करियर निर्माण का बेहतर प्लेटफ़ॉर्म साबित हो सकता है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments