Ad Code

जन्मदिन बना सेवा का पर्व, शिक्षिका सुमन ज्योति ने गरीबों को कराया भोजन



बक्सर । समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए शिक्षिका सुमन ज्योति ने अपने पुत्र हिमांशु शेखर के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान एवं भोजन बैंक के माध्यम से जरूरतमंद और गरीब लोगों को भरपेट भोजन कराया गया।


कार्यक्रम के दौरान सुमन ज्योति ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के साथ साझा किए जाने चाहिए। यही हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा की सच्ची पहचान है, जो सेवा, त्याग और करुणा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही सेवा और संवेदना का संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें।


उन्होंने बताया कि बेटे हिमांशु शेखर के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाकर उन्होंने समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान और भोजन बैंक के सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग, करुणा और सकारात्मक सोच को बल मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शिक्षिका सुमन ज्योति के इस मानवीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे अनुकरणीय बताया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu