बक्सर । बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा बिहार में एनडीए की सरकार गठन एवं यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुनः मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान का आयोजन रविवार को गोयल धर्मशाला, बक्सर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रवींद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला संगठन प्रभारी अभिषेक पटेल के साथ परशुराम तत्वा, प्रिंस बजरंगी, संजय पटेल, सत्य प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, आजाद सिंह राठौर, सीताराम सिंह, दुर्गावती देवी, प्रीति पटेल, हिंगमणि देवी, टूना राम, बबन चौधरी, विजय कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, फूलचंद कुशवाहा, संजय सिंह, संतोष मिश्रा, अनुज तिवारी, राजाराम कुशवाहा, श्यामजी वर्मा, सुरेश चौहान, कमलेश गुप्ता, कृष्णा सिंह, सत्यानंद कुशवाहा, रमेश पासवान, सेराज अंसारी, काशीनाथ सिंह, विनोद ठाकुर, राजेश कुशवाहा, प्रभु गोड, संदीप ठाकुर, मोहित कुशवाहा सहित जिला इकाई के वरीय नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए संगठन को और मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments