बक्सर । ज्योति चौक स्थित तनिष्क (Tanishq) बक्सर में क्रिसमस के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर तनिष्क के ग्राहकों के साथ-साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन के तहत बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बच्चों का चयन किया गया, जिन्हें तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर श्री आदित्य पाण्डेय ने उपहार देकर सम्मानित किया। बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान स्टोर मैनेजर श्री पाण्डेय ने उपस्थित ग्राहकों को तनिष्क गोल्डन रिवाह एडवांटेज एवं तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट प्लान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में निवेश करना ग्राहकों के लिए सुरक्षित और लाभदायक है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में तनिष्क द्वारा 9 कैरेट से अधिक पुराने सोने पर 0 प्रतिशत कटौती की सुविधा दी जा रही है, जिसका लाभ उठाने के लिए जिला वासियों को आमंत्रित किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में “तनिष्क फेस्टिवल ऑफ डायमंड” का विशेष ऑफर आने वाला है, जिसकी जानकारी ग्राहकों को दी गई। इसके अलावा ज्वेलरी क्लीनिंग एवं पॉलिशिंग सेवा के लिए भी लोगों को तनिष्क बक्सर आने का आमंत्रण दिया गया।
बच्चों के आग्रह पर इस ड्राइंग प्रतियोगिता का अगला भव्य आयोजन 28 दिसंबर को किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपने अभिभावकों के साथ भाग ले सकते हैं। आयोजन में शामिल ग्राहकों व बच्चों ने तनिष्क बक्सर की इस पहल की सराहना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments