Ad Code

बैंक खाते से पैसा उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, AEPS फ्रॉड का खुलासा


बक्सर । साइबर थाना बक्सर की पुलिस ने बैंक खातों से AEPS(आधार कार्ड)के जरिये अवैध निकासी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहसी निवासी अजीत कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज कांड संख्या 31/25 में तकनीकी जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई।



पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर कैफे संचालक था और पैसे निकालने के दौरान ग्राहकों के फिंगरप्रिंट को अवैध रूप से सुरक्षित कर बाद में खातों से रकम निकाल लेता था। पीड़ित के खाते से 20 ट्रांजेक्शन में 1.07 लाख रुपये की निकासी की गई थी।

वही गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन कुमार, पिता- सुरेश सिंह, निवासी- सोनवर्षा, जिला बक्सर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu