Ad Code

नए साल का खास तोहफा: रंगोली शॉपिंग मॉल में ब्रांडेड कपड़ों पर भारी डिस्काउंट,जैकेट–स्वेटर पर 50% तक की छूट,ऑफर को लेकर ग्राहकों में दिख रहा उत्साह



बक्सर । शहर के मेन रोड स्थित महावीर स्थान के समीप रंगोली शॉपिंग मॉल में नववर्ष के अवसर पर वुलेन कपड़ों पर बंपर छूट की घोषणा की गई है। इस खास ऑफर के तहत मॉल में उपलब्ध नामी-गिरामी ब्रांड्स के उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



रंगोली शॉपिंग मॉल में पार्क एवेन्यू, मान्यवर सहित बच्चों के लिए प्रसिद्ध ब्रांड मोमोटोस के जैकेट, स्वेटर, जीन्स, शर्ट एवं अन्य वुलेन आइटम्स आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ठंड के मौसम में इस तरह के ऑफर से आम ग्राहकों को काफी राहत मिल रही है, क्योंकि कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता वाले ब्रांडेड कपड़े खरीदने का अवसर मिल रहा है।

शोरूम के प्रोपराइटर प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह विशेष छूट नववर्ष के उपलक्ष्य में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी के ब्रांडेड वुलेन कपड़े आधे दाम पर उपलब्ध कराना ही इस ऑफर का मुख्य उद्देश्य है। ऑफर की जानकारी मिलते ही मॉल में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
ग्राहकों का कहना है कि इतनी बड़ी छूट के साथ ब्रांडेड कपड़े मिलना बेहद लाभकारी है। नववर्ष से पहले लोग परिवार और बच्चों के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रंगोली शॉपिंग मॉल का यह ऑफर शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu