Ad Code

डीआरएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ चौसा रेल यात्री संघर्ष मोर्चा का अनशन–प्रदर्शन



बक्सर । चौसा रेलवे स्टेशन से जुड़ी वर्षों पुरानी जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार से जारी चौसा रेल यात्री संघर्ष मोर्चा का अनशन–प्रदर्शन देर रात समाप्त हो गया। डीआरएम द्वारा मोबाइल मैसेज के माध्यम से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने पर सहमति जताई। डीआरएम ने संघर्ष समिति के मांग-पत्र का अवलोकन करते हुए मांगों को जायज बताया तथा शांतिपूर्ण और अनुशासित आंदोलन की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग-पत्र को उच्च विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है।




लिखित आश्वासन के बाद स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में थानाध्यक्ष शम्भू भगत, दंडाधिकारी सह कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार, आरपीएफ अधिकारी एवं स्टेशन मास्टर द्वारा आंदोलन के नेता डॉ. मनोज कुमार यादव को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया और औपचारिक घोषणा की गई।

गौरतलब है कि ऐतिहासिक, धार्मिक एवं औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चौसा क्षेत्र की लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में रेलवे यात्री संघर्ष समिति द्वारा चौसा रेलवे स्टेशन परिसर में अनशन एवं प्रदर्शन किया गया था। आंदोलन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया।



संघर्ष समिति की प्रमुख मांगों में चौसा स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की बहाली, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं हावड़ा–अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव तथा 53202/53201 बक्सर–पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन का चौसा स्टेशन तक विस्तार शामिल है। आंदोलनकारियों ने कहा कि चौसा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को रेलवे सुविधाओं से वंचित रखना स्थानीय जनता के साथ अन्याय है और उम्मीद जताई कि डीआरएम के आश्वासन के बाद शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu