Ad Code

डीप लर्निंग मॉडल विकसित कर बक्सर के विमलेश ओझा ने हासिल की Ph.D., शोध जगत में दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति


बक्सर । सिमरी प्रखंड के खरहटाड गाँव के रहने वाले ओम प्रकाश ओझा के पुत्र विमलेश ओझा ने शोध के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बक्सर का मान बढ़ाया है। उन्होंने जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA, फरीदाबाद से Doctor of Philosophy (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की है। यह संस्थान हरियाणा सरकार का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है और NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त है।





शोध कार्य के दौरान विमलेश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने विश्व के प्रमुख जर्नलों में 6 शोध-पत्र प्रकाशित किए, जबकि 3 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध कार्य प्रस्तुत कर विशेषज्ञों की सराहना प्राप्त की। इसके अलावा वे 2 पुस्तक-अध्याय के लेखक भी रहे हैं।

विमलेश का शोध Industry 4.0 और आधुनिक विनिर्माण प्रणालियों पर आधारित रहा। उन्होंने कास्टिंग गुणवत्ता निरीक्षण को स्वचालित करने के लिए एक उन्नत डीप लर्निंग मॉडल विकसित किया है, जिसे उद्योग जगत में एक महत्वपूर्ण नवाचार माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने डेटा-आधारित निर्णय-निर्माण के लिए एक कारगर फ्रेमवर्क भी तैयार किया, जो उत्पादन क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा।


अकादमिक उपलब्धियों में वे B.Tech (Mechanical Engineering) के टॉपर रहे तथा M.Tech में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किए गए। वर्तमान में वे जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी सफलता से परिवार, गाँव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विमलेश को उभरते युवा वैज्ञानिक के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu