Ad Code

रोटरी बक्सर द्वारा स्वास्थ्य शिविर सह PPH कैंप का आयोजन, 300 लोगों की हुई निःशुल्क जांच


बक्सर । रोटरी बक्सर की ओर से मंगलवार की सुबह 9:30 बजे स्थानीय श्री चंद्र मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर सह PPH कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।



शिविर में मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. सौरभ राय, कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. दिलशाद आलम, गाइनी विशेषज्ञ डॉ. गुड़िया, तथा दंत सर्जन डॉ. खालिद रज़ा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में मरीजों के मधुमेह, रक्तचाप, वजन, लंबाई की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। लगभग 300 मरीजों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। रोटरी बक्सर ने बताया कि अगला PPH कैंप 30 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ. दिलशाद, सचिव साहिल, सीनियर रोटेरियन प्रदीप जायसवाल, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयर राजेश केसरी, वाइस प्रोजेक्ट चेयर मंजेश केसरी, अनिल जी, संजय सर्राफ, अमृता केसरी, मनीष पांडे, अरिष्ट मेडिसिन के प्रतिनिधि, तथा रोटरेक्ट सदस्य राहुल, प्रिंस, मनीष सहित कई रोटेरियन मौजूद थे। शिविर के सफल आयोजन को लेकर लोगों ने रोटरी बक्सर की पहल की सराहना की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu