Ad Code

सदर अस्पताल का निरीक्षण कर बोले भाजपा विधायक आनंद मिश्रा, बोलें- हर नागरिक को मिले बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सुविधा


बक्सर । पूर्व आईपीएस सह भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने सोमवार को बक्सर सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए यहां की जनसमस्याओं, चिकित्सा व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी यूनिट और लैब सेवाओं का जायज़ा लिया। मरीजों व परिजनों से बातचीत कर उनकी परेशानियां भी सुनीं।



विधायक ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि बक्सर का हर नागरिक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करे। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा मिले—इसी भरोसे और प्रतिबद्धता के साथ हम कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।


निरीक्षण के दौरान उनकी जिला चिकित्सा पदाधिकारी (डीएमओ) से भी सौजन्य भेंट हुई। दोनों के बीच अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अस्पताल में संसाधनों के विस्तार, मरीज सुविधाओं में सुधार और बेहतर निगरानी तंत्र को लागू करने पर भी सहमति बनी।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि विधायक के इस दौरे से सदर अस्पताल की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu