Ad Code

खोया पर्स मिलने को लेकर CRPF जवान ने नगर थाना में दिया आवेदन



बक्सर । नगर थाना क्षेत्र में एक सीआरपीएफ जवान का पर्स रास्ते में गिरकर गुम हो गया, जिसके बाद जवान ने बुधवार को बक्सर नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार, फ़ोर्स नंबर 065206063 के हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार राम, जो सीआरपीएफ 27 वाहिनी बवाना, नई दिल्ली में पदस्थापित हैं, वर्तमान में नहर वाटिका कॉलोनी, पीसी कॉलेज के पास बक्सर में रह रहे हैं। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि 18 नवंबर की शाम करीब 6 बजे किला मैदान बक्सर से चीनी मिल की ओर जाते समय उनके पॉकेट में रखा पर्स बीच रास्ते में कहीं गिर गया।


पर्स में उनका आई-कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रान कार्ड, लीव सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और क्रेडिट कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स नहीं मिला।

थक-हारकर उन्होंने 19 नवंबर को नगर थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने आशा जताई कि पुलिस इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu