Ad Code

ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम और एसपी ने किया मासिक निरीक्षण



बक्सर । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड परिसर बक्सर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।




निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता की जाँच की गई। साथ ही वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि चुनाव संबंधी सभी सामग्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu