Ad Code

शिक्षा का संदेश लेकर निकले अजय राय, जन्मदिन पर दलित बस्ती में बांटी अध्ययन सामग्री


बक्सर । डुमराँव नगर स्वच्छता अभियान के ब्रांड अजय राय ने अपने जन्मदिन को इस बार विशेष और प्रेरणादायी तरीके से मनाते हुए शिक्षा का संदेश पूरे शहर में गूँजा दिया। “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” के नारे के साथ उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत सफखाना रोड स्थित दलित बस्ती में शिक्षा का अलख जगाया।



अजय राय ने बस्ती के बच्चों-बच्चियों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उन बच्चों को चिह्नित भी किया, जो अब तक विद्यालय से दूर हैं। उन्होंने ऐसे बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय में उनका दाखिला कराने का भरोसा दिलाया तथा दैनिक जीवन में शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया। साथ ही अभिभावकों को प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

अजय राय की यह संवेदनशील और प्रेरक पहल पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आम लोगों के साथ-साथ जिले के कई अधिकारी भी उनके इस अनुकरणीय कार्य की खुलकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अजय राय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनसे सीख लेकर युवा पीढ़ी समाज के उत्थान में योगदान दे सकती है।

इस संबंध में पूछे जाने पर अजय राय ने कहा कि “शिक्षा ही एकमात्र ऐसा मजबूत हथियार है, जिसके माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।”







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu