बक्सर । सदर विधायक आनन्द मिश्र ने मंगलवार को बक्सर इंडस्ट्री एरिया का दौरा कर स्थानीय उद्यमियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े उत्पादन, सुविधाओं, विस्तार एवं प्रशासनिक सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। उद्यमियों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिन्हें सुनकर विधायक ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक मिश्र ने कहा कि बक्सर को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार एवं विभागीय स्तर पर हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने इंडस्ट्री एरिया में औचक निरीक्षण भी किया, जहाँ सुरक्षा, साफ–सफाई, बुनियादी सुविधाओं और परिसर की समग्र व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने बक्सर उद्योग विभाग और बिहार औद्योगिक विकास निगम (BIDC) कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योगों से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और उद्यमियों को सभी सुविधाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।
विधायक आनन्द मिश्र ने कहा कि बक्सर में उद्योगों के विकास से युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इंडस्ट्री एरिया के विकास की लगातार समीक्षा होगी और आवश्यक सुधार कार्य समय-समय पर जारी रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments