बक्सर । बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डुमराँव द्वारा 27 नवंबर 2025 को कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार अवसर के लिए गुजरात स्थित Western Refrigeration Pvt. Ltd. कंपनी को आमंत्रित किया गया है। संस्थान के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।
कंपनी द्वारा जारी विवरण के अनुसार, 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के ITI पास (2015 से 2025) अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को Trainee (FTC) पद पर नियुक्ति मिलेगी। कुल 300 पद उपलब्ध हैं। कंपनी का कार्यस्थल वलसाड़, गुजरात निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 19600 रुपये (CTC) इन-हैंड वेतन दिया जाएगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे 27 नवंबर 2025, गुरुवार को सुबह 10 बजे तक डुमराँव आईटीआई कैंपस पहुँचें। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
संस्थान ने बताया कि यह मौका आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है और अधिक से अधिक युवाओं से कैंपस में पहुंचने की अपील की गई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments