बक्सर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी के निर्देश पर बुधवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के तत्वाधान में “संविधान संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। संगोष्ठी की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। एम. भी. कॉलेज, बक्सर के पूर्व अध्यापक डॉ. प्रो. श्याम जी मिश्रा को अंगवस्त्र, कांग्रेस दुपट्टा, गांधी टोपी एवं संविधान की प्रति भेंट कर मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद संविधान को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने में ऐतिहासिक और निर्णायक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 11 आम चुनावों में पूर्ण बहुमत पाकर स्थिर नेतृत्व दिया और संविधान की रक्षा के लिए अपार त्याग किए। “श्रीमती इंदिरा गांधी एवं श्री राजीव गांधी ने राष्ट्र और संविधान की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा,” ।
उन्होंने आगे कहा कि नरसिंह राव सरकार द्वारा 73वें व 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायती राज एवं नगरीय निकायों को संवैधानिक दर्जा देने, तथा मनमोहन सिंह सरकार द्वारा सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून और भूमि अधिग्रहण कानून लागू करना संविधान की मूल भावना को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम थे।
अन्य वक्ताओं ने भी रखे विचार
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि कांग्रेस के वैचारिक नेतृत्व और जनसमर्थन ने ही संविधान सभा में दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित किया, जिसके कारण आज देश एक मजबूत और प्रगतिशील संविधान का पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि “संविधान कितना भी सशक्त हो, अगर उसे लागू करने वाले लोग ईमानदार न हों तो वह अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर सकता—जिसका उदहारण वर्तमान शासन में दिख रहा है।”
कार्यक्रम में शामिल रहे अनेक गणमान्य
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में संजय कुमार पांडे (जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष), वीरेंद्र राम, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, डॉ. सत्येंद्र ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, कमल पाठक (प्रखंड अध्यक्ष), साबिर हाशमी, अभिषेक जायसवाल, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अभय मिश्रा, पिंकी कुमारी, कुमकुम देवी, रूनी देवी, खुशबू कुमारी, राजू यादव, राकेश यादव, मुक्तिनाथ दुबे सहित झारखंड से आए प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता, समाजसेवी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यिक रुचि वाले नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस सदैव अग्रसर रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments