बक्सर । शहर के खेल प्रेमियों और फैशनेबल फुटवियर के शौकीनों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। महावीर स्थान, तुरहाटोली मेन रोड पर स्केचर्स (Skechers) स्पोर्ट स्टोर का भव्य उद्घाटन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ब्रांड स्केचर्स का यह नया स्टोर बक्सरवासियों को आधुनिक, स्टाइलिश और उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स एवं लाइफस्टाइल फुटवियर की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा।
स्टोर का शुभारंभ महताब ट्रेडर्स के संस्थापक सलीम जावेद ने किया, जबकि औपचारिक उद्घाटन (फीता काटकर) जिला निर्वाचन पदाधिकारी जनाब मनीरूल शेख ने किया। इस अवसर पर स्टोर के संस्थापक सलीम जावेद ने कहा, “हमारा लक्ष्य बक्सर में विश्वस्तरीय फुटवियर सुविधा उपलब्ध कराना है। स्केचर्स अपने आराम, गुणवत्ता और डिज़ाइन के लिए जाना जाता है, और अब यह सुविधा हमारे शहर में भी मिलेगी।”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीरूल शेख ने कहा कि प्रतिष्ठित ब्रांडों का शहर में स्थापित होना स्थानीय व्यापार और उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने स्टोर के सफल संचालन की शुभकामनाएँ दीं।
स्केचर्स स्पोर्ट स्टोर के खुलने से बक्सर के युवाओं, खिलाड़ियों और फैशन प्रेमियों को अपनी पसंद और आवश्यकतानुसार बेहतर विकल्प मिलेंगे। स्टोर में स्पोर्ट, कैजुअल और लाइफस्टाइल जूतों का विविध संग्रह उपलब्ध कराया गया है।
उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर, समाजसेवी एवं जदयू नेता रवि राज, वरिष्ठ जदयू नेता कमलेश सिंह, मंटू उपाध्याय, रालोसपा युवा नेता सुधीर कुमार, बसपा प्रदेश महासचिव मतिउर्रहमान, सोनू राय, अमित सिंह, अनूप यादव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। सभी ने महताब ट्रेडर्स की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बक्सर के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments