Ad Code

बक्सर में मनाया गया नशा मुक्ति दिवस, प्रभारी जिला पदाधिकारी ने दिलाया नशामुक्ति का संकल्प


बक्सर । बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में नशा मुक्ति दिवस का आयोजन प्रभारी जिला पदाधिकारी आकाश चौधरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले भर में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम पटना में हुआ।





जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभाकक्ष में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग देखने की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। संकल्प में कहा गया— “मैं निष्ठापूर्वक संकल्प लेता हूं कि शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन नहीं करूंगा, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। साथ ही मैं दूसरों को भी इनसे दूर रहने हेतु प्रेरित करूंगा।”


अपने संबोधन में प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि शराबबंदी से परिवारों की आर्थिक-सामाजिक स्थितियों में सुधार आया है और बच्चों की शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जिले में जन-जागरण गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से लोगों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu