Ad Code

सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, धनसोई में फूड फेस्टिवल सह विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन



- छात्रों ने नवाचार से दिखाई आने वाले कल की झलक, अतिथियों ने की सराहना

बक्सर । बुधवार को धनसोइ स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में फूड फेस्टिवल सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आई मास कंप्यूटर के निदेशक डब्लू पाठक, पूर्व बीडीसी धर्मेंद्र प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि रंजन एवं समाजसेवी सुशील कुमार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।



कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदर्शनी में वॉटर अलार्म, जियोमैट्रिक पार्क, भूकंप मापक यंत्र, वाटर हार्वेस्टिंग, तथा विज्ञान, भूगोल, इंग्लिश और गणित से जुड़े अनेक मॉडल आकर्षण का केंद्र बने।


फूड फेस्टिवल में बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद अतिथियों व अभिभावकों ने बच्चों की खूब सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. अमृत राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि रंजन ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें प्रतियोगितात्मक मंचों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में नवाचार की भावना और सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहन मिलता है।

विशिष्ट अतिथि डब्लू पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में तकनीकी समझ और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो भविष्य में उनके सर्वांगीण विकास की नींव रखता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक योगेंद्र पांडेय, विजयमल सिंह, रिंकी सिंह, शशि रंजन, साक्षी गुप्ता एवं विज्ञान शिक्षक रौशन कुमार की भूमिका सराहनीय रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu