Ad Code

बक्सर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण




बक्सर । विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी विद्यानन्द सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा मतगणना केंद्र की तैयारियों का विस्तार से जायज़ा लिया। इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव और संतोष के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

प्रतिनिधियों ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ और संतोषजनक है। वे 24 घंटे परिसर में रहकर CCTV कैमरों के माध्यम से स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया जाए ताकि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu