बक्सर । आगामी विधानसभा मतगणना की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डुमराँव एवं ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी–सह–अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव राकेश कुमार तथा निर्वाची पदाधिकारी–सह–भूमि सुधार उपसमाहर्ता ब्रह्मपुर की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश पास वितरण की प्रक्रिया, अभिकर्ताओं की उपस्थिति तथा चरणवार मतगणना प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई।
निर्वाची पदाधिकारियों ने कहा कि मतगणना कार्य पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि मतगणना के दिन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें तथा आचार-संहिता का पालन करें।
बैठक में संबंधित पदाधिकारीगण, निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के अभिकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments