बक्सर (राजपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ के इस पावन और दिव्य अवसर पर राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार निराला ने छठ घाटों पर पहुँचकर संध्या अर्घ्य में सम्मिलित होकर मां छठी मईया से जनकल्याण और प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की।
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, आस्था और श्रद्धा से आलोकित हो उठा। ऐसा प्रतीत हुआ मानो सम्पूर्ण प्रकृति माँ छठी मईया के जयघोष में लीन हो गई हो।
इस पवित्र बेला पर सन्तोष निराला ने कहा कि “मां छठी मईया से यही प्रार्थना है कि वह सबके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाएँ। हर घर में आनंद और मंगल का वास बना रहे।”
इस अवसर पर एनडीए के अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन की शोभा को और भी भव्य बना दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments