बक्सर/डुमरांव । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज प्रातःकालीन अर्घ्य के समय डुमरांव प्रखंड परिसर स्थित अनुमंडल अग्निशमनालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल पेश की।
इस दौरान छठ घाट पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को चाय पिलाकर उन्होंने व्रत का समापन कराया। इस नेक पहल से श्रद्धालु प्रसन्न नजर आए और अग्निशमन कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्यक्रम में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी बृज चौधरी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी, तथा कर्मी भानु प्रताप, नीरज कुमार, मनी, रूपेश, राज नंदिनी, आशा, अंजलि, रानू, संजू और अभय विशेष रूप से शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि छठ महापर्व न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश भी देता है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments