Ad Code

छठ घाट पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाया गया सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर



बक्सर । लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ घाट पर सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।



सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ और सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में डॉक्टरों एवं स्वयंसेवकों की टीम ने छठव्रतियों और आगंतुकों को प्राथमिक उपचार, पीने के पानी, और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया।



इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, सोहन सिंह, एम. अलम, बुलबुल जी और जमाल जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा को लोक आस्था का उत्सव बताया और रेडक्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की।











................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu