Ad Code

बक्सर में नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, व्रतियों से ग्रहण किया प्रसाद



बक्सर । लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बक्सर नगर परिषद की ओर से सभी छठ घाटों पर व्यापक व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा और उनके प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी ने विभिन्न घाटों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

दोनों ने छठव्रतियों से प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

नगर परिषद द्वारा घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए थे।

अध्यक्ष कमरून निशा ने कहा कि — “छठ महापर्व हमारी आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, नगर परिषद की प्राथमिकता रही कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”












................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu