बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के प्रत्याशी एवं राजद विधायक शंभूनाथ यादव लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
आज उन्होंने सिमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें पुनः विजयी बनाने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि शंभूनाथ यादव लगातार दो बार से रिकॉर्ड मतों से ब्रह्मपुर सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार के चुनावी समीकरणों को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वे हैट्रिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
विधायक शम्भूनाथ यादव का कहना है कि जनता का अपार स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments