Ad Code

बक्सर विधानसभा में बयानबाजी तेज — भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा का महागठबंधन विधायक पर हमला, बोले “बक्सर को बाबा चौबे ने सींचा है, नहीं तो होती दुर्दशा”



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सियासी सरगर्मी चरम पर है। बक्सर सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने महागठबंधन प्रत्याशी व कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुना तिवारी पर तीखा हमला बोला।


उन्होंने कहा कि, “बक्सर को पिछले दस वर्षों में हमारे पार्टी नेता और बक्सर के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ‘बाबा’ ने जितना सींचा है, जितना भी विकास दिख रहा है — वह उन्हीं की देन है। अगर बक्सर केवल महागठबंधन के विधायक के हाथों में रहता, तो इसकी हालत और भी खराब होती।”

आनंद मिश्रा ने कहा कि वह अश्विनी चौबे के संरक्षण में उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा  “बाबा ने जो बक्सर के लिए सपना देखा, उसे साकार करना मेरा लक्ष्य है। मैं असम प्रशासनिक सेवा में था, पर अब अपने क्षेत्र की सेवा के लिए मैदान में उतरा हूं।”

एनडीए कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ एकजुट है “हम जमीनी स्तर पर मजबूत हैं। जितना प्रयास संभव है, उससे 10% अधिक हम कर रहे हैं। इसका नतीजा चुनाव परिणाम में दिखेगा।”




कांग्रेस विधायक मुना तिवारी पर तंज कसते हुए आनंद मिश्रा ने कहा, “उन्होंने संगीत को नशे में गाया था। संगीत पवित्र चीज़ है, लेकिन नशे में करने से उसकी गरिमा घटती है। मुझे भी संगीत से लगाव है, गिटार बजाता हूं, लेकिन मैं इसे नशे में नहीं करता। विधायक बनने पर मैं बक्सर की संस्कृति को नई दिशा दूंगा।”

आनन्द मिश्रा ने आगे कहा कि कई लोग बताते हैं कि विधायक जी से “शाम के बाद बातचीत करना मुश्किल होता है”, शायद यह सत्ता का नशा है। वही आनन्द मिश्रा ने अपनी बात समाप्त करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा “मैं बबुआ हूं, और अब यही बबुआ किला कबरेगा।”











................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu