बक्सर । धनसोइ हाई स्कूल मैदान मंगलवार की दोपहर एनडीए समर्थकों से खचाखच भरा रहा, जब जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार संतोष कुमार निराला के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने जोरदार हुंकार भरी।
उन्होंने कहा कि “मैं आप सबसे संतोष कुमार निराला जी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। जितना अधिक मतों से इनकी जीत होगी, उतनी ही सरकार में हमारी ताकत बढ़ेगी।”
कुशवाहा ने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ साथी नाराज थे, लेकिन अब सबको मिलजुलकर एनडीए उम्मीदवार को जिताना है। उन्होंने स्पष्ट कहा — “अब कोई भ्रम नहीं है, बिहार में फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है — महिलाओं के लिए शौचालय, जीविका समूहों को आर्थिक मजबूती, मुफ्त अनाज, मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे कदमों से राज्य लगातार प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर जदयू उम्मीदवार सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि “केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है। मंत्री रहते मैंने राजपुर क्षेत्र में आठ पुलों का निर्माण कराया और जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाया है। मेरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित है, और आपका आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है।”
सभा की अध्यक्षता आरएलएम जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा ने की तथा संचालन हम पार्टी के बलीराम कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में धनंजय त्रिगुण, धनंजय राय, राजवंश सिंह, फुटूचंद कुशवाहा, जयप्रकाश पटेल, श्रीभगवान कुशवाहा, काशी सिंह कुशवाहा, कामेश्वर चौबे, जयप्रकाश राय, दयाशंकर सिंह कुशवाहा, लखन मल्होत्रा, सत्येंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह कुशवाहा, अरबिंद सिंह कुशवाहा, बबलू ओझा, ध्रुव पासवान, रजनीकांत गुप्ता, विजय कुशवाहा, सीताराम सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, सुधा देवी, अरुण कुशवाहा, बबन कुशवाहा, बिहारी पासवान तथा विधानसभा प्रभारी संजय पटेल समेत एनडीए के सभी मंडल एवं प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे। सभा के दौरान “जय नीतीश कुमार, जय एनडीए” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments