Ad Code

बक्सर में भाजपा युवा मोर्चा में जोश, जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय बोले - “आनंद मिश्रा की जीत तय, बिहार में फिर बनेगी एनडीए की मजबूत सरकार”



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बक्सर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को विजयी बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।




अविनाश पांडेय ने कहा कि “बिहार में इस बार फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं, और जनता अब उस विकास यात्रा को आगे बढ़ाना चाहती है।”



उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी प्रत्याशियों को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और इस चुनाव में सभी उम्मीदवार विजयी होंगे।

युवा मोर्चा की टीम गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही है और “फिर एक बार एनडीए सरकार” का संदेश लोगों तक पहुँचा रही है।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu