Ad Code

“बक्सर की जनता का सम्मान और विकास ही हमारी लड़ाई है, मूंछ नहीं!” – आनन्द मिश्र का जोरदार संदेश


बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आनन्द मिश्र ने आज अपने चुनाव अभियान के दौरान जनता के सामने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि बक्सर के जनता के हक़ और विकास के मुद्दों से है।

आनन्द मिश्र ने कहा, “हमारी लड़ाई यहाँ किसी से नहीं है। हमारी लड़ाई उन कमियों और उन मुद्दों से है जो पिछले दस सालों में दूर नहीं हो सके। जनता अपने आप को ठगा हुआ और छोड़ा हुआ महसूस करती है। हमारा मकसद सिर्फ विकास लाना और जनता का सम्मान बनाए रखना है।”



उन्होंने वर्तमान विधायक की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा मूंछ के मुद्दे पर केवल दिखावा है, असली काम नहीं। मूंछ वगैरह की बात की जाए तो यह घर की खेती है। तीन दिन नहीं शेव करेंगे, मूंछ उग जाएगा। मूंछ मतलब होता है प्रेस्टीज। प्रेस्टीज होता है समाज का, हमारे इस जगह का, इस क्षेत्र का सम्मान। जनता को उस सम्मान से ज्यादा फिक्र है, न कि हमारे विधायक का मूंछ कितना बड़ा है। ऐसे दिखावों से जनता का कोई सरोकार नहीं है।”



आनन्द मिश्र ने अपने योगदानों और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा, “हमारी मूंछ सिर्फ़ दिखावा नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए किए गए कामों का प्रतीक है। यह राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार, मुख्यमंत्री के आउस्टैंडिंग मेडल और अन्य विशेष सेवाओं का सम्मान है। हमारी प्राथमिकता हमेशा जनता और क्षेत्र के सम्मान की रही है, न कि व्यक्तिगत शोभा या दिखावे की।”
आनन्द मिश्र ने जनता से अपील की कि वह केवल दिखावे और बाहरी चीज़ों पर नहीं बल्कि वास्तविक विकास, काम और क्षेत्र के सम्मान पर ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अभियान सिर्फ़ जनता के हित में है, न कि व्यक्तिगत तमगे या पहचान के लिए।











................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu