Ad Code

2023 के छठघाट निर्माण पर लगा डुमराँव विधायक का नया बोर्ड, आचार संहिता उल्लंघन मामले में अंचलाधिकारी ने दर्ज कराई FIR



बक्सर । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू है, लेकिन इसके बावजूद डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के पुराना भोजपुर में नियमों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में अब नया भोजपुर ओपी के थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर जांच का निर्देश दिया गया है।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमराँव अंचलाधिकारी ने इस संबंध में लिखित रूप से नया भोजपुर के थानाध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि भैसहा नदी पुल के पास मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2023 में बने घाट के समीप एक नया शिलापट्ट लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिलापट्ट पर विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह, (भाकपा–माले) का नाम अंकित है, और इसे हाल ही में उनके समर्थकों द्वारा दोबारा रंगरोगन कर नया रूप दिया गया है।



रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार्य चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है और इसे दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। अंचलाधिकारी ने थानाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। चुनावी माहौल में पुराने कार्यों पर नया शिलापट्ट लगाकर प्रचार करने की कोशिश को लेकर चुनाव आयोग सख्त रुख अपना सकता है।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu