Ad Code

डुमरांव में अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई



बक्सर ।  त्योहारी सीजन से पहले डुमरांव प्रशासन ने मंगलवार की रात अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की। शहर के स्टेशन टिकट काउंटर के सामने स्थित एक मकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने मकान के कई कमरों को सील कर दिया।



इस छापेमारी का नेतृत्व एसडीएम राकेश कुमार ने किया, जबकि उनके साथ बीडीओ संदीप कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा मौजूद थे। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। जांच में पाया गया कि आवासीय इलाके में नियमों का उल्लंघन करते हुए भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था, जो गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता था।


उन्होंने कहा कि बरामद पटाखों की मात्रा और उनके स्रोत की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह स्टॉक कहां से लाया गया और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता और सख्त कदम की सराहना की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu