- स्नान के दौरान हादसा, सुबह सात बजे की घटना
- नगर थाना पुलिस मौके पर, गोताखोरों की टीम का इंतजार
बक्सर । बुधवार की सुबह प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से गुमशुदगी की घटना ने लोगों को दहला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति स्नान कर रहा था तभी वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। काफी देर तक पानी से बाहर न आने पर घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। हालांकि अब तक डूबे व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की टीम को सूचित कर दिया गया है, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
घटनास्थल पर व्यक्ति के कपड़े घाट के किनारे मिले हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह अकेले ही स्नान करने आया था। पुलिस ने कपड़ों को जब्त कर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस अपनी ओर से खोजबीन कर रही है। गोताखोरों के पहुंचने के बाद गंगा में तलाश अभियान को तेज किया जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments