Ad Code

डुमरांव जीत को लेकर जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह ने झोंकी ताकत, एनडीए जिलाध्यक्षों संग की रणनीतिक बैठक



बक्सर । डुमरांव विधानसभा सीट जीतने को लेकर जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में उन्होंने एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।


बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव और लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एनडीए उम्मीदवार राहुल सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।



अंत में जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा कि “एनडीए इस बार पूरी तरह एकजुट है। डुमरांव की जनता बदलाव चाहती है और हम महागठबंधन के वर्तमान विधायक को परास्त कर एक नया डुमरांव बनाने की दिशा में काम करेंगे।”

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने राहुल सिंह के पक्ष में पूरी मजबूती से चुनाव अभियान चलाने का आश्वासन दिया।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu