Ad Code

पटाखे की चिंगारी से कबाड़ी दुकान में लगी आग, अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू



बक्सर/ डुमरांव । दीपावली की खुशियों के बीच सोमवार की शाम एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। लाला टोली रोड स्थित भीलवानी मोड़ के समीप एक कबाड़ी दुकान में पटाखे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखे कबाड़, प्लास्टिक और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही डुमरांव अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची। जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी के नेतृत्व में मुख्य फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।



स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी थी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव ने लोगों से अपील की कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान पटाखों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने भी अग्निशमन दल की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu