बक्सर । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चौसा नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पर्व के सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती रानी कुमारी, थाना अध्यक्ष बक्सर मुफ्फसिल श्री शंभु भगत एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार यादव संयुक्त रूप से शामिल रहे।
वहीं थाना अध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि छठ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। घाटों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है तथा यातायात नियंत्रण के लिए विशेष पुलिस टीमों की तैनाती की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के विभिन्न कर्मी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सफल बनाने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments